Bihar Dhan Adhiprapti 2023-24: आवेदन कर धान पैक्स / व्यापार मंडल बेचे अपने धान

Bihar Dhan Adhiprapti:- बिहार सरकार द्वारा राज्य के किसानो की समस्या का समाधान करने के लिए विभिन प्रकार की योजना को शुरू किया जाता है जिससे किसानो की आर्थिक स्तिथि में सुधार आ सके। ऐसे में बिहार सरकार ने राज्य के किसानो के लिए बिहार धान अधिप्राप्ति सुचना को जारी कर दिया है राज्य के जो इच्छुक किसान अपना धान सरकारी दरों पर बेचना चाहते है उन्हें ऑनलाइन आवेदन करना पड़ेगा। ख़ास इस वजह से राज्य खाद एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की ओर से ऑनलाइन धान खरीदने को लेकर नोटिस जारी किया गया है राज्य के किसान कितना धान बेच सकते है और किस रेट पर बेच सकते है आज इस लेख के माध्यम से प्रदान करने जा रहे है तो आइये हमरे साथ जानते है Bihar Dhan Adhiprapti 2023-24 से जुडी जानकारियां क्या है कैसे आप इसका लाभ करने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

bihar dhan adhiprapti

Bihar Dhan Adhiprapti 2023-24

बिहार सरकार ने धान अधिप्राप्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन को आरम्भ कर दिया है रज्य के जो किसान अपने धान को उचित मूल्य पर पैक्स या व्यापार मंडल में बेचना चाहते है तो वह ऑनलाइन आवेदन कर सकते है लेकिन ध्यान रहे ऑनलाइन आवेदन करने के लिए किसान का रजिस्टर्ड होना ज़रूरी है जो किसान रजिस्टर्ड नहीं है वह डीबीटी कृषि बिहार की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर अपना पंजीकरण कर सकते है और लाभ प्राप्त कर सकते है Bihar Dhan Adhiprapti 2023-24 धान की फसल को दो अलग-अलग केटेगरी में बांटा है जिसके सामान्य धान मौजूद है दूसरे केटेगरी में (ग्रेड ए) सरकार दोनों प्रकार के धान के  अलग रेट तय करती है इन दोनों में से (ग्रेड ए) की कीमत ज़्यादा तय की जाती है राज्य के जो इच्छुक किसान इस योजना के तहत अपने धान को बेचना चाहते है तो वह आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकती है।

Bihar Aaksmik Fasal Yojana

बिहार धान अधिप्राप्ति 2023-24 से जुडी जानकारी

आर्टिकल का नाम Bihar Dhan Adhiprapti
शुरू की गईबिहार सरकार द्वारा 
संबंधित विभाग राज्य खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग
लाभार्थी राज्य के किसान
उद्देश्य किसानों से उचित मूल्य पर धान खरीदना
राज्यबिहार 
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन 
ऑफिसियल वेबसाइट https://epacs.bih.nic.in/

Bihar Dhan Adhiprapti 2023-24 आवेदन की तिथि

बिहार राज्य की इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है आधिकारिक सूचना के अनुसार खरीफ विवरण मौसम 2023-24 के तहत धान खरीद कार्यक्रम उत्तर बिहार में 1 नवंबर 2023 से शुरू होगा और दक्षिण बिहार में 15 नवंबर 2023 से आवेदन किए जाएंगे। जोकि 15 फरवरी 2024 तक प्रभावी रहेंगे और खरीद के बराबर ही धान फोर्टिफाईड चावल होगा। अधिकतम फोर्टीफाइड (कच्चा चावल) प्राप्ति के लिए आवेदन एक नवंबर 2023 से 31 जुलाई 2024 तक प्रभावी रहेगा।

Bihar Murgi Palan Loan Yojana

बिहार धान अधिप्राप्ति 2023-24 धान का मूल्य

इस साल बिहार सरकार ने धान अधिप्राप्ति की फसल को दो हिस्सों में बाटा है जिसमे साधारण धान और धान (ग्रेड ए) शामिल है इन दोनो की कीमत अलग-अलग रहती है साधारण धान की कीमत 2183 रुपए प्रति क्विंटल तय की गई है और धान (ग्रेड ए) की कीमत बिहार सरकार द्वारा 2203 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित की गई है इस योजना के तहत रैयत किसान ज़्यादा से ज़्यादा 250 क्विंटल धान बेच सकते है और गैर रैयत किसान (बटाईदार) इस योजना के तहत ज़्यादा से ज़्यादा 100 क्विंटल धान बेच सकते है।

Mukhyamantri Samekit Chaur Vikas Yojana

Bihar Dhan Adhiprapti के लिए ज़रूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • खेत संबंधित दस्तावेज
  • बैंक खाता पासबुक
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

Bihar Dhan Adhiprapti 2023-24 के तहत आवेदन करने के लिए प्रक्रिया

  • किसान को अपना आवेदन करने के लिए पहले ई सरकारी सहकारिता विभाग बिहार सरकार की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा।
image-165
  • अब आपको इस होम पेज पर किसान कार्नर के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको खरीद धान अधिप्राप्ति 2023-24 के लिए आवेदन प्रपत्र के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • क्लिक कर देने के बाद आपके सामने नया पेज खुलकर आएगा।
image-166
  • ध्यान रहे आपको आवेदन से पहले ज़रूरी जानकारी को पढ़ना है।
  • इसके बाद आपको अपनी किसान पंजीकरण संख्या दर्ज करनी है।
  • इसके बाद आपको सर्च के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • सर्च करने के बाद आपके सामने सारी जानकारी दिखाई देगी।
  • इसके बाद आपको क्लिक हियर तू अप्लाई नाउ के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म खुलकर आएगा।
  • इस फॉर्म में मालूम की गई सभी जानकारी को सही से दर्ज करना है।
  • इसके बाद ज़रूरी दस्तावेज़ अपलोड करने है।
  • अंत में सबमिट के के विकल्प पर क्लिक करदेना है।
  • इसके बाद आपको एक रसीद प्राप्त होगी जिसे आपको प्रिंट कर लेना है।
  • इस तरह ऑनलाइन आवेदन पूरा हो जाएगा।

बिहार धान अधिप्राप्ति 2023-24- Conclusion

दोस्तों हमने आप सभी को Bihar Dhan Adhiprapti से सम्बन्धी सभी महत्पूर्ण जानकारी से आप सभी को अगवत कर दिया है। यदि फिर भी आपको कसी भी तरह की कोई समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो आप कमेंट के ज़रिये से मालूम कर सकते है। आपका एक-एक कमेंट हमारे लिए बहुत मायने रखता है। हम आपकी समस्या का समाधान करने के लिए निरंतर प्रयास करेंगे। हमारी वेबसाइट www.yojanawale.com में आने लिए आपका धन्यवाद, और नई अपडेट के लिए बने रहें।

Leave a Comment