UP Hot Cooked Food Yojana 2023:- उत्तरा प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के छात्रों के लिए समय-समय पर विभिन प्रकार की योजना को शुरू किया जाता है जिससे छात्रों के भविष्य को उज्जवल बनाया जा सके। ऐसे में उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के आंगनबाड़ी जा रहे बच्चो के लिए हॉट कुक्ड मील योजना को शुरू किया है पहले इस योजना को बंद कर दिया गया था। लेकिन अब इसे फिर से शुरू करने के लिए निर्देश दिए है इस योजना के माध्यम से आंगनबाड़ी जा रहे बच्चो को स्वादिष्ट एवं ग्राम खाना प्रदान किया जाता है ताकि बच्चो का विकास और अच्छे से हो सके। तो आज हम आपको इस लेख के माध्यम से Hot Cooked Meal Yojana Uttar Pradesh 2023 से जुडी महत्पूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे है जो आपको इस योजना का लाभ लेने में सहायता करेगी।

UP Hot Cooked Food Yojana 2023
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा राज्य के आंगनबाड़ी केंद्र जा रहे बच्चो के लिए 10 अक्टूबर के दिन हॉट कुक्ड मील योजना को शुरू किया है इस योजना को पहले बंद कर दिया गया है लेकिन फिर 10 अक्टूबर आयोजित कैबिनेट बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों इस योजना को फिर से शुरू करने के लिए निर्देश दिए गए है इस योजना के माध्यम से नवरात्रि शुरू होने के दिन से आंगनबाड़ी केंद्र जा रहे बच्चो को शुद्ध और पौष्टिक गर्म खाना उपलब्ध करवाया जाएगा। जिससे बच्चो का विकास अच्छे से हो सके। UP Hot Cooked Food Yojana के तहत आंगनबाड़ी जा रहे 3 वर्ष से लेकर 6 वर्ष की उम्र तक के बच्चो को लाभ दिया जाएगा।
हॉट कुक्ड मील योजना 2023 से जुडी जानकारी
योजना का नाम | UP Hot Cooked Food Yojana |
शुरु की गई | सीएम योगी आदित्यनाथ जी द्वारा |
कब शुरू हुई | नवरात्रि के दिन से |
राज्य | उत्तर प्रदेश (UP) |
उद्देश्य | बच्चों को शुद्ध एवं पौष्टिक आहार प्रदान करना |
लाभार्थी | 3-6 आयु वाले आंगनवाड़ी जा रहे बच्चे |
विभाग | महिला एवं बाल विकास विभाग |
हॉट कुक्ड फूड योजना के तहत भोजन में मौसमी फल भी मिलेंगे
उत्तर प्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यह निर्देश दिए है कि बच्चों को गर्म शुद्ध भोजन के साथ-साथ मौसमी फल भी उपलब्ध करवाए जाएंगे। क्योंकि हम सब जानते हैं कि मौसमी फल से ही अच्छा पोषण प्राप्त हो सकता है। इतना ही नहीं बल्कि केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई श्री अन्न योजना को प्रभावी बनाने हेतु Hot Cooked Food Yojana के अंतर्गत बच्चों को मोटे अनाज के बिस्किट भी उपलब्ध करवाया जाएगा। जिसके कारण मोटे अनाज के प्रति जागरूकता भी फैलेगी।
Hot Cooked Meal Yojana में पात्रता
- उत्तर प्रदेश राज्य के बच्चे ही इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र है।
- 3 वर्ष से लेकर 6 वर्ष के बच्चो को इस योजना का पात्र माना जाएगा।
- UP Hot Cooked Food Yojana का लाभ सभी जाति के बच्चे प्राप्त कर सकेंगे।
Note: इस योजना का लाभ उठाने के लिए आपको किसी भी तरह के दस्तावेज की जरूरत नहीं पड़ेगी।
हॉट कुक्ड फूड योजना में आवेदन कैसे करें
UP Hot Cooked Food Yojana का लाभ उठाने के लिए किसी भी तरह के आवेदन करने की ज़रूरत नहीं है इस योजना का लाभ सरकार द्वारा नवरात्रि के दिन से ही आंगनबाड़ी केंद्र पर शुद्ध गर्म पौष्टिक आहार उपलब्ध करवाया जाएगा। जिसका लाभ आप आसानी से उठा सकेंगे।
Conclusion
दोस्तों हमने आप सभी को UP Hot Cooked Food Yojana से सम्बन्धी सभी महत्पूर्ण जानकारी से आप सभी को अगवत कर दिया है। यदि फिर भी आपको कसी भी तरह की कोई समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो आप कमेंट के ज़रिये से मालूम कर सकते है। आपका एक-एक कमेंट हमारे लिए बहुत मायने रखता है। हम आपकी समस्या का समाधान करने के लिए निरंतर प्रयास करेंगे। हमारी वेबसाइट www.yojanawale.com में आने लिए आपका धन्यवाद, और नई अपडेट के लिए बने रहें।