Delhi ki Yogshala Online Apply | दिल्ली की योगशाला ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन | Delhi Ki Yogshala Application Form | Dilli Ki Yogshala
आज के समय में योग देश-विदेश में बहुत ज़्यादा लोकप्रिय हो गया है। क्योंकि नागरिकों के शांत, स्वस्थ एवं चिंता मुक्त जीवन जीने में योग अपनी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। लेकिन आज भी हमारे देश में नागरिकों को योग सिखाने के लिए पर्याप्त मानव संसाधन नहीं है जिसके वजह से नागरिक सही तरीके से योग नहीं सीख पाते हैं इसी को ध्यान में रखते हुए दिल्ली सरकार ने अपने राज्य के नागरिकों के लिए दिल्ली की योगशाला योजना को शुरू है इस योजना के माध्यम से दिल्लीवासियो को फ्री योगा क्लास प्रदान की जाएंगी। अगर आप भी दिल्ली के निवासी है और योगा सीखना चाहते हैं तो इस लेख को अंत तक ज़रूर पढ़ें। आज हम आपको अपने इस लेख के ज़रिये से Dilli ki Yogshala से जुड़ी सभी ज़रूरी जानकारियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको योजना का लाभ प्राप्त करने में सहायता प्रदान करेंगी।
Dilli ki Yogshala 2023
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी ने 13 दिसंबर 2021 को दिल्ली की योगशाला योजना को शुरू किया है इस योजना के माध्यम से नागरिको के लिए योग एवं मेडिटेशन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ताकि वह भी उचित तरीके से योग सीखकर चिंतामुक्त, स्वस्थ एवं सुखी जीवन बिता सकें। सरकार द्वारा Dilli Ki Yogshala का सुचारु रुप से संचालन करने के लिए 400 शिक्षकों को प्रशिक्षित किया है इन शिक्षकों के द्वारा 20000 से भी अधिक नागरिकों को योगा का अभ्यास कराया जाएगा। यह अभ्यास जनवरी 2022 से दिल्ली निवासियों को योगा क्लासेस आरंभ करके करवाया जाएगा। यह क्लासेस नागरिकों को निशुल्क प्रदान की जाएंगी। एक क्लास में 25 या इससे अधिक नागरिक होंगे। इस योजना के माध्यम से नागरिक योगा अभ्यास करके उचित तरीके से नियमित योग एवं ध्यान कर सकेंगे जिससे उनके जीवन बीमारी मुक्त, शांत एवं सुखी बनेगा।
योगा अभ्यास के लिए शिक्षक प्राप्त करने के लिए करनी होगी मिस्ड कॉल
दिल्ली के नागरिकों को दिल्ली की योगशाला योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए कम से कम 25 व्यक्तियों का एक समूह बनाकर एक जगह तय करनी है यह जगह पार्क या सामुदायिक हॉल हो सकती है। इसके बाद समूह को शिक्षक प्राप्त करने के लिए सरकार को 9013585858 पर मिस्ड कॉल देनी है। जिसके बाद शिक्षक प्रदान कर दिया जाएगा। योगा अभ्यास कराने के लिए हफ्ते में 6 दिन योगा क्लास आयोजित की जाएगी। सरकार द्वारा Dilli Ki Yogshala का प्रावधान बजट में भी किया गया था। क्योंकि योग नागरिकों के जीवन में सुख, समृद्धि एवं शांति लाता है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी के द्वारा गांधी जयंती के मौके पर योग एवं मेडिटेशन को शहर भर में एक सामान्य अभ्यास बनाकर सार्वजनिक आंदोलन बनाने की घोषणा भी की गई थी।
दिल्ली सरकार ने 21 जून 2021 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ध्यान एवं योग विज्ञान में 1 वर्ष डिप्लोमा पाठ्यक्रम की शुरुआत भी की थी। इस पाठ्यक्रम के तहत 650 से भी अधिक उम्मीदवारों ने अपना नामांकन करवाया था। सभी उम्मीदवारों को प्रशिक्षित करके इस योजना के तहत योग अभ्यास करवाया जाएगा। इस योजना को शुरू करने का फैसला सरकार द्वारा फरवरी 2021 में लिया गया था।
Key Highlights Of Dilli ki Yogshala
योजना का नाम | दिल्ली की योगशाला |
शुरू की गई | मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी के द्वारा |
लाभार्थी | दिल्ली के नागरिक |
उद्देश्य | निशुल्क योगा क्लास प्रदान करना। |
वर्ष | 2022 |
राज्य | दिल्ली |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन/ऑफलाइन |
ऑफिसियल वेबसाइट | यहां क्लिक करें |
दिल्ली की योगशाला का उद्देश्य
दिल्ली के नागरिकों को फ्री मैं योगा क्लास उपलब्ध करवाना इस योजना का मुख्य उद्देश्य है। क्योंकि योगा के द्वारा व्यक्ति के जीवन में शांति एवं खुशी आती है। इस योजना के ज़रिये से योगा इंस्ट्रक्टर को प्रशिक्षित किया जाएगा और इनके द्वारा नागरिकों को ध्यान एवं योगा क्लास प्रदान की जाएगी। Delhi ki Yogshala का लाभ राजधानी के सभी नागरिक प्राप्त कर सकते हैं। नागरिकों को इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए सरकार को केवल एक मिस्ड कॉल देना होगी। जिसके बाद उनको योगा शिक्षक मुहैया करवाया जाएगा। यह योजना राज्य में नागरिकों को योगा करने के लिए प्रोत्साहित करेंगी साथ ही उनके जीवन में एक सकारात्मक सुधार लाएगी।
Mukhyamantri Vigyan Pratibha Pariksha Yojana
CM @ArvindKejriwal launches ‘Dilli ki Yogshala’🧘🏻♀️
▪️Now get a FREE YOGA TRAINER by Delhi Govt!
▪️Just make a group of 25 people and give a missed call on 9013585858
"We will provide you a Yoga Teacher to ensure everybody stays healthy" pic.twitter.com/TKZPqK6xBH
— AAP (@AamAadmiParty) December 13, 2021
दिल्ली की योगशाला के लाभ एवं विशेषताएं
- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी के द्वारा 13 दिसंबर सन् 2021 को Dilli ki Yogshala योजना को शुरू किया गया है।
- इस योजना के तहत राजधानी के नागरिकों के लिए योगा एवं ध्यान कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
- सरकार द्वारा इस योजना के संचालन के लिए 400 शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। जिनके माध्यम से जनवरी 2022 से नागरिकों को योगा का अभ्यास करवाया जाएगा।
- इस अभ्यास योगा क्लास के ज़रिये से बिल्कुल निशुल्क प्रदान किया जाएगा।
- दिल्ली की योगशाला योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए दिल्ली निवासियों को कम से कम 25 लोगों का एक समूह बनाकर एक जगह पर करनी है।
- समूह को शिक्षक प्राप्त करने के लिए सरकार को सिर्फ एक मिस्ड कॉल करनी है।
- मिस्ड कॉल करने के लिए सरकार ने 901358585 जारी किया है।
- प्रशिक्षित शिक्षकों के द्वारा लगभग 20000 नागरिकों को योगा क्लास के माध्यम से योगा सिखाया जाएगा।
- प्रत्येक क्लास में 25 या इससे अधिक नागरिक शामिल होंगे।
- हफ्ते में 6 दिन योगा क्लास आयोजित की जाएंगी।
- सरकार द्वारा इस योजना के लिए बजट में प्रावधान भी किया गया था।
- Dilli ki Yogshala नागरिकों को योगाभ्यास की सुविधा प्रदान करके उनके जीवन में खुशी एवं शांति लाने में अपनी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाईगी।
Mukhyamantri Ghar Ghar Ration Yojana
Dilli ki Yogshala Online Apply
दिल्ली के नागरिक को इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए 9013585858 पर एक मिस्ड कॉल देनी है। जिसके बाद ग्रुप कोऑर्डिनेटर्स को निम्नलिखित प्रक्रिया को फॉलो करके अपना पंजीकरण करना है।
- आपको सबसे पहले दिल्ली की गोशाला योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।

- वेबसाइट के होमपेज पर आपको रजिस्टर के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल कर आ जाएगा।
- इस पेज पर आपको अपना नाम, डेट ऑफ बर्थ, जेंडर फोन नंबर, ईमेल आईडी, पासवर्ड, ऑक्यूपेशन, एड्रेस, वेन्यू एड्रेस आदि दर्ज कर देना है।
- इसके बाद आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- इस तरह से आप पंजीकरण कर सकते हैं।
पोर्टल पर लॉगइन करने का प्रोसेस
- आपको सबसे पहले दिल्ली की गोशाला योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर आपको लॉगइन के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल कर आ जाएगा।
- इस पेज पर आपको अपनी ईमेल आईडी एवं पासवर्ड दर्ज कर देना है।
- इसके बाद आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- इस तरह से आप पोर्टल पर लॉगिन कर सकते हैं।
अपना फीडबैक दर्ज करने की प्रक्रिया
- आपको सबसे पहले दिल्ली की गोशाला योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर आपको फीडबैक के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद आपके सामने फीडबैक फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
- इस फॉर्म मे आपको अपना नाम, ईमेल आईडी, फोन नंबर एवं फीडबैक दर्ज कर देना है।
- अब आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- इस तरह से आप अपना फीडबैक दे सकते हैं।
Helping Number
- Contact Number- +911171860647
- Email Id- dillikiyogshala@gmail.com