Himachal Pradesh सशक्त महिला ऋण योजना: Sashakt Mahila Rin Yojana ऑनलाइन आवेदन

Sashakt Mahila Rin Yojana HP:- महिलाओं को स्वरोजगार में बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किये जाते है जिससे महिलाएं आपने स्वरोजगार स्थापित कर सके। ऐसा करने से महिलाओं के जीवनशैली में सुधार आएगा साथ ही वह आत्मनिर्भर एवं सशक्त बन सकेगी। इसी दिशा में हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं के लिए हिमाचल प्रदेश सशक्त महिला ऋण योजना को शुरू किया है जिसके माध्यम से राज्य की महिलाओं को अपना रोजगार सातपित करने के लिए बैंक द्वारा लोन उपलब्ध कराया जाएगा। जिसके लिए महिलाओं को बैंक में किसी प्रकार की गारंटी रखने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। इस लोन को प्राप्त कर महिलाएं आसानी से अपना बिज़नेस कर सकती है आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से Sashakt Mahila Rin Yojana Himachal Pradesh 2023 से सम्बन्धी जानकारी प्रदान करने जा रहे है जो आपको इस योजना का लाभ लेने में सहायता करेगी।

Sashakt-Mahila-Rin-Yojana-HP

Sashakt Mahila Rin Yojana HP 2023

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा 20 July को राज्य की महिलाओं के लिए हिमाचल प्रदेश सशक्त महिला ऋण योजना की शुरुआत की है जिसके माध्यम से राज्य की महिलाओं को हिमाचल प्रदेश स्टेट को ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के तहत लोन उपलब्ध कराया जाएगा। जिसके लिए महिलाओं किसी भी तरह की गारंटी बैंक में जमा नहीं करनी पड़ेगी। Sashakt Mahila Rin Yojana HP 2023 के तहत महिलाओं को ₹21000, ₹51000 और ₹101000 तक का लोन उपलब्ध कराया जाएगा। जिससे महिलाएं अपना बिज़नेस आसानी से शुरू कर सकती है ऐसा करने से महिलाओं की आर्थिक स्तिथि में सुधार आएगा। और वह एक बेहतर जीवन यापन कर सकेंगी। इस योजना के तहत लाभ्यर्थी को इस लोन पर 8.51% का ब्याज दर देना होगा। सशक्त महिला रिन योजना का लाभ प्राप्त कर महिलाएं आत्मनिर्भर एवं सशक्त बन सकेगी।

Mukhyamantri Sukh Ashraya Yojana

सशक्त महिला रिन योजना का उद्देश्य क्या है

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा HPSCB Collateral Free Loan Yojana को शुरू करने का उद्देश्य राज्य की महिलाओं को अपना बिज़नेस सेटअप करने के लिए लोन प्रदान करना है जिससे महिलाएं बिना किसी आर्थिक समस्या के अपना बसी नेस सेटअप कर सके। इस लोन को प्राप्त करने के लिए महिलाओं को किसी भी प्रकार की कोई संपत्ति जमा नहीं करनी पड़ेगी। बिना कोई संपत्ति जमा किये हिमाचल प्रदेश सशक्त महिला ऋण योजना का लाभ लिया जा सकता है।

HPSCB Collateral Free Loan Yojana Highlight

Yojana Nameसशक्त महिला ऋण योजना
शुरू की गईHPSCB द्वारा
कब शुरू हुई20 जुलाई, 2023 के दिन
StateHimchal Pradesh
उद्देश्यमहिलाओ को कोलेटरल फ्री लोन प्रदान करना
लाभार्थीहिमाचल प्रदेश की महिलाएं
आवेदन प्रक्रियाOnline/Offline
Official Websitehttps://www.hpscb.com/

HPSCB Collateral Free Loan Yojana के लाभ एवं विशेषताएं जाने

  • हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा 20 July को राज्य की महिलाओं के लिए हिमाचल प्रदेश सशक्त महिला ऋण योजना की शुरुआत की है।
  • जिसके माध्यम से राज्य की महिलाओं को हिमाचल प्रदेश स्टेट को ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के तहत लोन उपलब्ध कराया जाएगा।
  • Sashakt Mahila Rin Yojana HP 2023 के तहत महिलाओं को ₹21000, ₹51000 और ₹101000 तक का लोन उपलब्ध कराया जाएगा।
  • इस योजना के तहत लाभ्यर्थी को इस लोन पर 8.51% का ब्याज दर देना होगा।
  • राज्य की महिलाओं को इस योजना का लाभ लेने के लिए किसी भी तरह की गारंटी बैंक में जमा नहीं करनी पड़ेगी।
  • इस योजना का लाभ प्राप्त कर महिलाएं आत्मनिर्भर एवं सशक्त बन सकेगी।
  • यह योजना महिलाओं की आर्थिक स्तिथि को मजबूत करेगी।

HP Sashakt Mahila Loan Yojana में पात्रता

  • आवेदक हिमाचल प्रदेश की निवासी होना ज़रूरी है।
  • राज्य की सिर्फ महिलाएं ही Sashakt Mahila Rin Yojana HP का लाभ ले सकती है।
  • उमीदवार महिला का बैंक खाता हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक में होना जरूरी है।
  • लाभ्यर्थी महिला को अधिकतम 1 लाख 1 हजार रुपए का लोन ही प्रदान किया जा सकता है।
  • आवेदक महिला का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना जरूरी है।

हिमाचल प्रदेश सशक्त महिला ऋण योजना के लिए जरूरी दस्तावेज़ सूचि

  • आवेदक का आधार कार्ड
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • वार्षिक आय प्रमाण पत्र
  • बैंक खाते की पासबुक
  • कैंसल चेक
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ

Sashakt Mahila Rin Yojana HP Online Apply

  • आवेदक को पहले HPSCB Bank की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा।
कोलेटरल-फ्री-लोन-योजना
  • अब आपको इस होम पेज पर मेनू में से लोन के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके सामने बैंक द्वारा संचालित योजनाओं की सूचि खुलकर आएगी।
  • इस सूचि में से आपको Sashakt Mahila Rin Yojana HP के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • जैसे आप क्लिक करते है आपके सामने एप्लीकेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • अब आपको इस फॉर्म में मालूम की गई सभी जानकारी को सही से दर्ज करना है।
  • इसके बाद सभी ज़रूरी दस्तावेज़ अपलोड करने है।
  • अब अंत में आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इस प्रक्रिया अनुसार आप आसानी से आवेदन कर सकते है।

सशक्त महिला ऋण योजना में ऑफलाइन आवेदन कैसे करें

  • आवेदक को पहले अपने करीबी HPSCB में जाना है।
  • जहा आपको बैंक अधिकारी से सशक्त महिला ऋण योजना का आवेदन फॉर्म लेना है।
  • इसके बाद आवेदन फॉर्म में मालूम की गई सभी जानकारी को सही से दर्ज करना है।
  • इसके बाद आपको ज़रूरी दस्तावेज़ आवेदन फॉर्म के साथ जोड़ने है।
  • अब आपको यह आवेदन फॉर्म उसी बैंक में जमा कर देना है।
  • फिर आपके आवेदन की जांच की जाएगी सब सही पाए जाने पर आपको Sashakt Mahila Rin Yojana HP का लाभ दिया जाएगा।

Helpline Number

  • 1800 180 8091

Conclusion

दोस्तों हमने आप सभी को Sashakt Mahila Rin Yojana HP से सम्बन्धी सभी महत्पूर्ण से आप सभी को अगवत कर दिया है। यदि फिर भी आपको कसी भी तरह की कोई समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो आप कमेंट के ज़रिये से मालूम कर सकते है। आपका एक-एक कमेंट हमारे लिए बहुत मायने रखता है। हम आपकी समस्या का समाधान करने के लिए निरंतर प्रयास करेंगे। हमारी वेबसाइट www.yojanawale.com में आने लिए आपका धन्यवाद, और नई अपडेट के लिए बने रहें।

Leave a Comment