हरियाणा आपकी बेटी हमारी बेटी योजना 2022 : एप्लीकेशन फॉर्म ,ऑनलाइन आवेदन

Haryana Aapki Beti Hamari Beti Yojana Online | आपकी बेटी हमारी बेटी योजना ऑनलाइन आवेदन | हरियाणा आपकी बेटी हमारी बेटी योजना एप्लीकेशन फॉर्म | Haryana Aapki Beti Hamari Beti Yojana In Hindi

देेश भर में बालिकाओ की बढ़ती हुई भूण हत्या एवं उनके प्रति होने वाले भेदभाव को ख़तम करने के लिए सरकार के द्वारा बहुत प्रयास किए जा रहे हैं। ऐसे मैं ही हरियाणा सरकार ने अपने राज्य की बालिकाओं के लिए किया है यह प्रयास हरियाणा आपकी बेटी हमारी बेटी योजना को शुरू करके किया गया है। हरयाणा सरकार द्वारा लिया गया ये फैसला बहुत लाभदायक साबित होगा | इस योजना के ज़रिये से राज्य की बेटियों को आर्थिक मदद प्रदान की जाएगी। ताकि उनके प्रति होने वाले भेदभाव को ख़तम किया जा सके। अगर आप भी हरियाणा राज्य के निवासी हैं और इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं। तो हमारे इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें।क्योंकि आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से Haryana Aapki Beti Humari Beti Yojana से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियों जैसे के -उद्देश्य, लाभ एवं विशेषताएं, मुख्य तथ्य, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया आदि से अवगत कराने जा रहे हैं जो आपके लिए बहुत ही लाभकारी साबित होंगी।

Table of Contents

Haryana Aapki Beti Hamari Beti Yojana

साल 2015 में हरियाणा सरकार द्वारा हरियाणा आपकी बेटी हमारी बेटी योजना की शुरुआत की गई थी। इस योजना के तहत प्रदेश सरकार द्वारा बेटी के जन्म पर उसके नाम का ₹21,000 का बीमा कराया जाता है। इस बीमे की राशि बेटी को उसके 18 वर्ष की आयु पूरी हो जाने के प्रदान कर दी जाती है। इस राशि का उपयोग बेटियां अपनी इच्छा अनुसार कर सकती है। इसके साथ ही अगर परिवार में दूसरी संतान भी बेटी होती है तो इस स्थिति में उसे भी 5 साल तक ₹5,000 की आर्थिक मदद उपलब्ध कराई जाती है। लेकिन Aapki Beti Hamari Beti Yojana का लाभ राज्य की केवल उन्हीं बालिकाओं को प्रदान किया जाएगा जो 22 जनवरी साल 2015 को या उसके बाद जन्मी है। हरियाणा सरकार के इस कदम से राज्य में कन्या भूण हत्या पर रोग लगेगी और समाज में बालिकाओं को लेकर सकारात्मक सोच उत्पन्न की जा सकेगी।

Haryana Aapki Beti Hamari Beti Yojana-768x387-1

सरकार द्वारा अबतक 12,046 बेटियों को किया गया लाभांवित

जैसे के आप सभी लोग जानते हैं कि Haryana Aapki Beti Hamari Beti Yojana के तहत हरियाणा राज्य की बेटियों के उनके जन्म पर उनके नाम का ₹21,000 का बीमा कराया जाता है। इस बीमे की राशि को बेटी के 18 वर्ष की आयु पूरी हो जाने के बाद प्रदान कर दी जाती है। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा इस योजना का सुचारू रूप से संचालन किया जाता है। हरियाणा आपकी बेटी हमारी बेटी योजना के तहत अब तक जिला कुरुक्षेत्र में 12,046 लड़कियों को लाभान्वित किया जा चुका है।

प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना के तहत परिवार में यदि दूसरी संतान भी बेटी होती है तो इस स्थिति में दूसरी बेटी को भी आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाती है। केवल इस योजना का लाभ वही बालिकाएं उठा सकती है जो 22 जनवरी सन् 2015 या इसके बाद पैदा हुई है। इस योजना के तहत लाभान्वित होकर राज्य की लड़कियां समाज में एक बेहतर जीवन यापन कर सकेंगे।

हरयाणा आपकी बेटी हमारी बेटी योजना का लाभ किस-किस वर्ग की बेटियों को मिलेगा

हरियाणा सरकार द्वारा शुरू की गई Aapki Beti Hamari Beti Yojana का लाभ राज्य के सभी गरीब परिवार के नागरिक प्राप्त कर सकते हैं। वह परिवार जो अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग से संबंध रखते हैं  उन्हें भी इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए गर्भवती महिला को अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र में अपना पंजीकरण करवाना होगा। लाभार्थी को इस योजना का लाभ आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से प्रदान किया जाएगा।

Highlight of Haryana Aapki Beti Hamari Beti Yojana
 योजना का नाम  हरियाणा आपकी बेटी हमारी बेटी योजना
 शुरू की गई  हरियाणा सरकार द्वारा
 लाभार्थी  हरियाणा की बेटियां
 उद्देश्य  कन्या भ्रूण हत्या पर रोक लगाना
 वर्ष  2022
 राज्य  हरियाणा
 ऑफिसियल वेबसाइट  यहाँ क्लिक करे
हरियाणा आपकी बेटी हमारी बेटी योजना का उद्देश्य किया है

दोस्तों इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य हरियाणा राज्य में लड़कियों की भूण हत्या को ख़तम करना है। क्योंकि हरियाणा में लड़कियों की संख्या दिन प्रतिदिन घटती ही जा रही है। लेकिन अब Aapki Beti Hamari Beti Yojana के द्वारा लड़कियों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करके समाज में उनके प्रति सकारात्मक सोच को उत्पन्न किया जा सकेगा। जिसके परिणाम स्वरूप लड़कों और लड़कियों का अनुपात एक समान हो जा सकेगा। क्योंकि आज भी समाज में‌ लड़कियों की तुलना में लड़कों को अधिक महत्व दिया जाता है। जिसके कारण लड़कियों की भ्रूण हत्या कर दी जाती है। लेकिन अब हरियाणा सरकार के इस निर्णय से राज्य की लड़कियां भी समाज में बेहतर जीवन यापन कर सकेंगे और भविष्य के लिए आत्मनिर्भर एवं सशक्त बन सकेंगे।

आपकी बेटी हमारी बेटी योजना के मुख्य तथ्य
  • इस योजना का सुचारू रूप से संचालन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा किया जाता है।
  • इस योजना के द्वारा हरियाणा में लड़कियों के घटते हुए दर को सुधारा जा सकेगा।
  • Haryana Aapki Beti Hamari Beti Yojana का लाभ प्राप्त करने के लिए आपको सरल पोर्टल पर जाकर आवेदन करना होगा।
  • सिर्फ राज्ये की 22 जनवरी साल 2015 या इसके बाद जन्मी लड़कियां ही इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकती हैं।
  • प्रदेश की आर्थिक रूप से कमजोर, अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग से संबंध रखने वाली लड़कियों को इस योजना के तहत लाभान्वित किया जाएगा।
  • हरियाणा आपकी बेटी हमारी बेटी योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा बेटी के जन्म पर उसके नाम का ₹21000 का बीमा किया जाता है।
  • यह बीमे की राशि बालिका को उसके 18 वर्ष की आयु पूरी हो जाने के बाद ब्याज सहित उसके बैंक खाते में हस्तांतरित कर दी जाती है।
  • अविवाहित बालिका ही इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकती है।
  • बालिकाओं को इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए जन्म प्रमाण पत्र की सत्यापित प्रति टीकाकरण कार्ड, आधार कार्ड आदि जैसे दस्तावेज आंगनवाड़ी केंद्र या स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारी से सत्यापित करवाने होते हैं।
हरियाणा आपकी बेटी हमारी बेटी योजना के लाभ एवं विशेषताएं
  • हरियाणा सरकार द्वारा इस योजना को साल 2015 में राज्य की लड़कियों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए शुरू किया गया था।
  • इस योजना के तहत परिवार में लड़की के जन्म पर उसके नाम का ₹21,000 का बीमा कराया जाता है।
  • इस बीमे की राशि बेटी को उसके 18 वर्ष की आयु पूरी हो जाने के प्रदान कर दी जाती है।
  • अगर परिवार में दूसरी संतान भी कन्या होती है तो इस स्थिति में उस कन्या को भी 5 साल तक प्रतिवर्ष ₹5000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
  • इस योजना का लाभ राज्य में अनुसूचित जाति, जनजाति एवं आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग की बालिकाओं को प्रदान किया जाता है।
  • Haryana Aapki Beti Hamari Beti Yojana के द्वारा राज्य में लड़कियों के प्रति बढ़ती हुई नकारात्मक सोच को सकारात्मक किया जा सकता है।
  • प्रदेश सरकार के इस निर्णय से राज्य में कन्या भ्रूण हत्या पर रोक लग सकेगी।
हरियाणा आपकी बेटी हमारी बेटी योजना 2022 के तहत योग्यता मापदंड
  • आवेदक बालिका के माता-पिता को हरियाणा का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
  • 22 जनवरी साल 2015 को या इसके बाद जन्मी बालिका ही इस योजना के तहत लाभ प्राप्त करने की पात्र है।
  • अनुसूचित जाति, जनजाति या आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग की बालिकाएं ही इस योजना के तहत आवेदन कर सकती है।
  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए गर्भवती महिला को अपने नजदीकी आंगनबाड़ी में पंजीकरण करवाना अनिवार्य है।
आपकी बेटी हमारी बेटी योजना के हेतु महत्वपूर्ण दस्तावेज
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • बीपीएल राशन कार्ड की कॉपी
  • बालिका का जन्म प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
हरियाणा आपकी बेटी हमारी बेटी योजना के तहत ऑफलाइन आवेदन कैसे करे?
  • लड़की के जन्म के बाद माता-पिता को अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र पर जाना है।
  • फिर इसके बाद लड़की के माता पिता को वहां से आवेदन फॉर्म लेना है।
  • इस फॉर्म में मालूम की गई सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक दर्ज करना है।
  • इसके बाद सभी दस्तावेजों को अटैच कर देना है।
  • अब आपको यह फॉर्म आंगनबाड़ी केंद्र में जमा कर देना है।
  • याद रखिए आपको यह आवेदन प्रक्रिया लड़की के जन्म के 30 दिन के भीतर ही पूरी करनी है।
  • आप इस आवेदन फॉर्म को स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर भी जमा कर सकते हैं।
हरियाणा आपकी बेटी हमारी बेटी योजना 2022 के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
  • आपको सबसे पहले वूमेन एंड चाइल्ड डेवलपमेंट डिपार्टमेंट की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है।

haryana-aapki-beti-humari-beti-yojana-768x354-1

  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको स्कीम्स फॉर चिल्ड्रन के लिंक पर क्लिक करना होगा।

haryana-aapki-beti-humari-beti-yojana-768x378-2

haryana-aapki-beti-humari-beti-yojana-768x381-3

  • इसके बाद आपको एप्लीकेशन फॉर्म फॉर आपकी बेटी हमारी बेटी स्कीम के लिंक पर क्लिक कर देना है।

haryana-aapki-beti-humari-beti-yojana-768x381-5

  • अब आपके सामने एप्लीकेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • इस एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड करके आपको इसका प्रिंट आउट निकलवा लेना है।
  • अब इस फॉर्म में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारियों को दर्ज करके आवश्यक दस्तावेजों को अटैच कर देना है।
  • इसके बाद आपको इस एप्लीकेशन फॉर्म को अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र या स्वास्थ्य केंद्र में जाकर जमा कर देना है।
  • हरयाणा आपकी बेटी हमारी बेटी योजना मैं इस तरह से आप आवेदन कर सकते हैं।
सरल पोर्टल के माध्यम से आपकी बेटी हमारी बेटी योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

haryana-aapki-beti-humari-beti-yojana-768x363-1

  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको न्यू यूजर रजिस्टर हेयार के विकल्प पर क्लिक कर देना है।

haryana-aapki-beti-humari-beti-yojana-768x555-7

  • इसके बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • इस फॉर्म में आपको अपना नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, राज्य, कैप्चा कोड एवं पासवर्ड दर्ज कर देना है।
  • इसके बाद आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपको अपनी लॉगइन आईडी, पासवर्ड एवं कैप्चा कोड दर्ज करके लॉगइन करना है।
  • इसके बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • इस फॉर्म में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारियों को दर्ज करके आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड कर देना है।
  • अब आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इस तरह से आप सरल पोर्टल के ज़रिये से हरियाणा आपकी बेटी हमारी बेटी योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं।
अपनी एप्लीकेशन को ट्रेक कैसे करें?

haryana-aapki-beti-humari-beti-yojana-1-768x2773-1

  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा।
  • इस पेज पर आपको अपने डिपार्टमेंट एवं सर्विस का चयन करना है।
  • इसके बाद आपको अपनी एप्लीकेशन रेफरेंस आईडी दर्ज करके चेक स्टेटस के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • अब संबंधित जानकारी आपको अपनी कंप्यूटर स्क्रीन पर प्राप्त हो जाएगी।
ऑनलाइन एप्लीकेशन ट्रैक करने का प्रोसेस
  • आवेदक को सबसे पहले सरल पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने एक होम पेज खुल जायेगा।
  • इस होम पेज पर आपको ट्रेक एप्लीकेशन ऑनलाइन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

haryana-aapki-beti-humari-beti-yojana-1-768x277-3

  • फिर से आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा।
  • इस नए पेज पर आपको डिपार्टमेंट तथा सर्विस का चयन करना होगा।
  • अपनी अब आपको एप्लीकेशन रेफरेंस आईडी दर्ज करनी होगी।
  • अब आप चेक स्टेटस के विकल्प पर क्लिक करेंगे।
  • इस प्रकार से आप एप्लीकेशन स्टेटस आपकी स्क्रीन पर आ जायेगा।
Helpline Number

दोस्तों हमने आपको अपने इस लेख के ज़रिये हरियाणा आपकी बेटी हमारी बेटी योजना से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत करा दिया है। अगर फिर भी आपको किसी भी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो आप इस योजना से जुड़े हेल्पलाइन नंबर एवं ईमेल आईडी पर संपर्क करके अपनी समस्या का समाधान कर सकते हैं जो निम्नलिखित इस प्रकार है।

  • Helpline Number- 18002000023
  • Email Id- haryana@gov.in

Leave a Comment