Chhattisgarh Dhan Lakshmi Yojana Online Registration | छत्तीसगढ़ धनलक्ष्मी योजना ऑनलाइन आवेदन व एप्लीकेशन फॉर्म
भारत सरकार द्वारा बेटियों का भविष्य उज्जवल बनाने के लिए निरंतर प्रयास किये जाते है इसके अंतर्गत विभिन प्रकार की योजना एवं अभियान को शुरू किया जाता है जिससे उनके जीवनशैली में सुधार किया जाए। एवं जो समाज की नकारात्मक सोच में सुधार करना है ऐसे में छत्तीसग्रह सरकार द्वारा राज्य की बेटियों के लिए छत्तीसगढ़ धनलक्ष्मी योजना का आरम्भ किया गया है इस योजना के माध्यम से बालिकाओ को शिक्षा के प्रीति बढ़ावा देना है इसके अलावा भ्रूण हत्या को रोका जाएगा। राज्य की जो इच्छुक बेटिया इस योजना के तहत आवेदन करना चाहती है तो वह इस लेख को आखिर तक अवश्य पढ़े। क्योंकि आज हम आपको इस लेख की सहायता से Chhattisgarh Dhan Lakshmi Yojana से सम्बन्धी जानकारी प्रदान करने जा रहे है जो आपको इस योजना का लाभ प्राप्त करने में सहायता प्रदान करेगी।

Chhattisgarh Dhan Lakshmi Yojana 2023
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य की बेटियों के लिए धनलक्मी योजना का आरम्भ किया गया है इस योजना के माध्यम से बालिकाओ को शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ावा दिया जाएगा। इस योजना के अंतर्गत जो शर्ते निर्धारित की गयी है उनको पूरा करने पर बीमा योजना से समन्वय कर ₹100000 तक की राशि बालिका की मां को प्रदान की जाएगी। इन में बालिका का जन्म पंजीकरण, संपूर्ण टीकाकरण, स्कूल में पंजीकरण तथा शिक्षा एवं 18 वर्ष की आयु तक विवाह ना किया जाना शामिल है Chhattisgarh Dhan Lakshmi Yojana को पायलेट परियोजना के तहत राज्य के बस्तर जिले के जगदलपुर विकासखंड एवं बीजापुर जिले के भोपालपटनम विकासखंड में अपनाया गया है इस योजना के तहत धनराशि को किस्तों के रूप में प्रदान किया जाएगा। जब बालिका 18 साल की हो जाएगी। तो LIC द्वारा 100000 रुपए प्रदान किये जाएंगे।
Chattisgarh Padhai Tunhar Dwar Portal
छत्तीसगढ़ धनलक्ष्मी योजना के तहत बालिकाओं को देय राशि
विवरण | देय धनराशि |
जन्म एवं जन्म पंजीकरण के लिए | ₹5000 |
टीकाकरण | |
6 सप्ताह | ₹200 |
9 सप्ताह | ₹200 |
14 सप्ताह | ₹200 |
14 सप्ताह | ₹200 |
24 माह | ₹200 |
सम्पूर्ण टीकाकरण पर | ₹250 |
शिक्षा | |
कक्षा में पंजीयन पर | ₹1000 |
1 कक्षा में 85% उपस्थिति पर | ₹500 |
2 कक्षा में 85%उपस्थिति पर | ₹500 |
3 कक्षा में 85% उपस्थिति पर | ₹500 |
4 कक्षा में 85% उपस्थिति पर | ₹500 |
5वीं कक्षा में 85% उपस्थिति पर | ₹500 |
6वीं कक्षा में पंजीयन पर | ₹1500 |
6वीं कक्षा में 85% उपस्थिति पर | ₹750 |
7वीं कक्षा में 85% उपस्थिति पर | ₹750 |
8वीं कक्षा में 85% उपस्थिति पर | ₹750 |
Highlights Of Chhattisgarh Dhan Lakshmi Yojana
योजना का नाम | छत्तीसगढ़ धनलक्ष्मी योजना |
शुरू की गई | छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा |
लाभार्थी | राज्य की बेटियां |
उद्देश्य | बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देना एवं कन्या भ्रूण हत्या पर रोक लगाना |
वर्ष | 2022 |
राज्य | छत्तीसगढ़ |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइ/ ऑफलाइन |
ऑफिसियल वेबसाइट | यहां क्लिक करें |
छत्तीसगढ़ धनलक्ष्मी योजना का उद्देश्य क्या है
राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ धनलक्ष्मी योजना को शुरू करने का उद्देश्य समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच को खत्म करना है।क्योंकि आज भी राज्य के कुछ जगहों में बेटियों को लेकर समाज की नकारात्मक सोच बनी हुई है जिसके वजह से उन्हें अपना जीवन व्यतीत करने में काफी समस्याओ का सामना करना पड़ता है लेकिन अब उन्हें परेशान होना नहीं पड़ेगा क्योंकि Chhattisgarh Dhan Lakshmi Yojana के द्वारा कन्याओं को जन्म से लेकर 18 वर्ष की आयु तक आर्थिक मदद प्रदान की जाएगी। इसके अलावा सरकार द्वारा कन्या की 18 वर्ष की आयु पूरी हो जाने पर उसे 1 लाख रुपए तक की धनराशि भारतीय जीवन बीमा निगम के माध्यम से उपलब्ध करवाई जाएगी। यह योजना कन्याओं को भविष्य के लिए आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाएगी और राज्य में लिंगानुपात में सुधार लाने में सरकार की बहुत ही सहायता प्रदान करेंगी।
Chattisgarh Misal Bandobast Record
Chhattisgarh Dhan Lakshmi Yojana के लाभ एवं विशेषताएं
- छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य की कन्याओं के हित में Chhattisgarh Dhan Lakshmi Yojana की शुरुआत की गई है।
- इस योजना के तहत कन्या की माता को निर्धारित की गई शर्तों को पूरा करने पर बीमा योजना से समन्वय कर ₹100000 तक की राशि प्रदान की जाएगी।
- जिसमें जन्म पंजीकरण, संपूर्ण टीकाकरण, स्कूल में एडमिशन एवं शिक्षा और 18 वर्ष की आयु पूरी होने तक शादी ना करना शामिल हैं।
- राज्य के बस्तर जिले के जगदलपुर विकास खंड एवं बीजापुर जिले के भोपालपटनम विकासखंड में इस योजना को पायलट परियोजना के रूप में स्वीकृत किया गया है।
- महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा इस योजना का सुचारू रूप से संचालन किया जाएगा।
- लाभार्थी कन्या को आर्थिक मदद की राशि किस्तों में प्रदान की जाएगी।
- धन लक्ष्मी योजना राज्य में बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देगी और कन्या भ्रूण हत्या पर रोक लगाने में भी कारगर साबित होगी।
छत्तीसगढ़ धनलक्ष्मी योजना के तहत पात्रता
- अवेदिका छत्तीसगढ़ की स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
- कन्या का जन्म के समय पंजीकरण होना अनिवार्य है।
- कन्या का संपूर्ण टीकाकरण होना चाहिए।
- इस योजना का लाभ स्कूल में एडमिशन एवं शिक्षा प्राप्त करने पर प्रदान किया जाएगा।
- बालिका का 18 वर्ष की आयु तक विवाह नहीं होना चाहिए तभी उसे इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा अन्यथा नहीं।
महत्वपूर्ण दस्तावेज
- आधार कार्ड
- जन्म प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- बैंक खाता विवरण
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
Chhattisgarh Dhan Lakshmi Yojana Online Registration
- आवेदक को सबसे पहले महिला एवं बाल विकास विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर आपको छत्तीसगढ़ धन लक्ष्मी योजना के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा।
- इस पेज पर आपको आवेदन करें के विकल्प पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने आवेदन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
- इस फॉर्म में आपको मालू की गई सभी महत्वपूर्ण जानकारियों को दर्ज कर देना है।
- इसके बाद सभी आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करके सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- इस तरह से आप छत्तीसगढ़ धन लक्ष्मी योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं।