(Vivah Panjikaran) विवाह पंजीकरण 2024: शादी प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन, स्टेटस चेक

Vivah Panjikaran Online | शादी प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन | विवाह पंजीकरण एप्लीकेशन स्टेटस | Vivah Panjikaran Form | मैरिज रजिस्ट्रेशन फॉर्म डाउनलोड

भारत में अब Marriage Certificate बनवाना अनिवार्य कर दिया गया है। अब भारत के हर एक नागरिक को विवाह के उपरांत विवाह प्रमाण पत्र बनवाना होगा। यह विवाह प्रमाण पत्र विवाह पंजीकरण के माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है। विवाह पंजीकरण करवाने के कई लाभ हैं। हर एक राज्य के नागरिकों के लिए सरकार द्वारा पंजीकरण के लिए ऑफिसियल वेबसाइट शुरू कर दी गई है। यह पंजीकरण ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों ज़रिये से किया जा सकता है। आज हम आपको इस लेख के ज़रिये से Vivah Panjikaran 2024 से जुडी सभी ज़रूरी जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। जैसे कि विवाह पंजीकरण क्या है?, इसके लाभ, उद्देश्य, योग्यता, विशेषताएं, ज़रूरी दस्तावेज, आवेदन प्रोसेस आदि। तो दोस्तों यदि आप Marriage Registration से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप से निवेदन है कि आप हमारे इस लेख को अंत तक पढ़े।

Vivah Panjikaran 2024

Vivah Panjikaran सभी विवाहित जोड़ों को विवाह के उपरांत करवाना होता है। विवाह पंजीकरण करवाने के बाद सरकार द्वारा एक Marriage Certificate प्रदान किया जाता है। यह विवाह प्रमाण पत्र विवाह का प्रमाण होता है। विवाह प्रमाण पत्र के माध्यम से महिलाओं के अधिकारों की रक्षा की जा सकती है। अब भारत के हर धर्म के नागरिक को विवाह प्रमाण पत्र बनवाना अनिवार्य है। विवाह प्रमाण पत्र के माध्यम से महिलाओं के साथ होने वाली घरेलू हिंसा, बाल विवाह, शादी में धोखाधड़ी, तलाक आदि जैसी परेशानियों से भी मुक्ति मिलेगी। विवाह प्रमाण पत्र के माध्यम से कई अन्य दस्तावेज भी बनवाए जा सकते हैं।

विवाह-पंजीकरण-2021

शादी प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन

अगर आप विवाह प्रमाण पत्र बनवाने के लिए विवाह पंजीकरण करवाना चाहते हैं तो आपको अपने राज्य की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इससे समय और पैसे दोनों की बचत होगी तथा प्रणाली में पारदर्शिता आएगी। यदि आप ऑफलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो आप ऑफलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। Marriage Registration कराने के लिए आपको एक निर्धारित शुल्क का भी भुगतान करना होगा। यदि आप समय पर विवाह पंजीकरण नहीं करवाते हैं तो आपको जुर्माना भी देना होगा। यह जुर्माने की राशि अलग-अलग राज्यों के लिए अलग-अलग निर्धारित की गई है।

Key Highlights Of Marriage Registration 2022

योजना का नाम विवाह पंजीकरण 2022
किस ने लांच की भारत सरकार
लाभार्थी भारत के नागरिक
उद्देश्य सभी विवाहित जोड़ों का विवाह पंजीकरण करवाना
साल 2022

विवाह पंजीकरण का उद्देश्य

दोस्तों जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं विवाह के उपरांत महिलाओं को काफी तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जैसे कि घरेलू हिंसा, बाल विवाह, पति की मृत्यु हो जाने पर घर से निकाला जाना आदि। इन समस्याओं को देखते हुए भारत सरकार द्वारा Vivah Panjikaran करवाना अनिवार्य कर दिया गया है। जिससे कि महिलाओं के साथ होने वाले इस अन्याय को रोका जा सके। अब हर एक धर्म के नागरिक को यह पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। आप विवाह पंजीकरण घर बैठे ऑफिसियल वेबसाइट के माध्यम से भी करवा सकते हैं। Vivah Panjikaran के माध्यम से महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा प्राप्त होगी तथा वह सशक्त बनेंगी।

विवाह पंजीकरण के लाभ तथा विशेषताएं

  • मैरिज रजिस्ट्रेशन विवाह प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए करवाया जाता है।
  • यह पंजीकरण करवाना सभी विवाहित जोड़ों के लिए अनिवार्य कर दिया गया है।
  • विवाह प्रमाण पत्र के माध्यम से महिलाओं के अधिकारों की रक्षा की जा सकती है।
  • अब हर धर्म के नागरिकों को विवाह प्रमाण पत्र बनवाना अनिवार्य कर दिया गया है।
  • इस प्रमाण पत्र के माध्यम से कई अन्य दस्तावेज भी बनवाए जा सकते हैं।
  • यदि आप विवाह प्रमाण पत्र बनवाना चाहते हैं तो आपको अपने राज्य से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
  • आप विवाह पंजीकरण ऑफलाइन माध्यम से भी करवा सकते हैं।
  • विवाह पंजीकरण करवाने के लिए आपको एक निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा।
  • यदि आप समय से पंजीकरण नहीं करवाते हैं तो आपको जुर्माने का भी भुगतान करना होगा।
  • यदि पति की मृत्यु हो जाती है तो पत्नी को विवाह प्रमाण पत्र के माध्यम से सारे अधिकार प्राप्त होते हैं।
  • नागरिकता प्राप्त करने के लिए भी इस प्रमाण पत्र का उपयोग किया जाता है।
  • विवाह पंजीकरण के माध्यम से बाल विवाह में भी रोक लगाई जा सकेगी।

Vivah Panjikaran 2022 की योग्यता

  • आवेदक पुरुष की आयु 21 वर्ष तथा महिला की आयु 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए।
  • आवेदक या फिर आवेदक का पति या पत्नी भारत का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
  • विवाह पंजीकरण शादी के 1 महीने के अंदर करवाना अनिवार्य है।
  • यदि वर या वधू में से किसी की तलाक हुई है तो उनको तलाक प्रमाण पत्र जमा करना अनिवार्य है।

ज़रूरी दस्तावेज

  • वर एवं वधू का आधार कार्ड
  • शादी के समय की तस्वीर
  • शादी का निमंत्रण कार्ड
  • वर वधु का आयु प्रमाण पत्र
  • वर वधु के पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • शादी के समय दो गवाह के बारे में पूरी जानकारी एवं उनका प्रमाण पत्र।
  • विदेश में शादी की स्थिति में एंबेसी द्वारा नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट।
  • आवासीय प्रमाण पत्र

विवाह पंजीकरण की ऑनलाइन प्रोसेस

  • सबसे पहले आपको अपने राज्य की Official Website पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुलकर आएगा।
  • होम पेज पर आपको Apply Now के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने पंजीकरण फॉर्म खुलकर आएगा।
  • आपको इस पंजीकरण फॉर्म में मालूम की गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे कि आपका नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि दर्ज करनी होगी।
  • इसके पश्चात आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
  • अब आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप Vivah Panjikaran कर पाएंगे।

ऑफलाइन प्रोसेस

  • सबसे पहले आपको सब रजिस्ट्रार के ऑफिस जाना होगा।
  • इसके पश्चात आपको वहां से विवाह पंजीकरण फॉर्म प्राप्त करना होगा।
  • अब आपको इस फॉर्म में मालूम की गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे कि आपका नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर आदि दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अटैच करना होगा।
  • अब आपको यह फॉर्म सब रजिस्ट्रार के ऑफिस में जमा करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको एक रेफरेंस नंबर प्रदान किया जाएगा।
  • इस रेफरेंस नंबर के माध्यम से आप अपनी पंजीकरण की स्थिति देख सकते हैं।

विवाह पंजीकरण करने के लिए सभी राज्यों की आधिकारिक वेबसाइट

आंध्र प्रदेश  यहां क्लिक करें
 अरुणाचल प्रदेश  यहां क्लिक करें
आसाम  यहां क्लिक करें
 बिहार  यहां क्लिक करें
 छत्तीसगढ़  यहां क्लिक करें
 गोवा  यहां क्लिक करें
 गुजरात  यहां क्लिक करें
 हरियाणा  यहां क्लिक करें
 हिमाचल प्रदेश  यहां क्लिक करें
 झारखंड  यहां क्लिक करें
 कर्नाटका  यहां क्लिक करें
 केरला  यहां क्लिक करें
 मध्य प्रदेश  यहां क्लिक करें
 महाराष्ट्र  यहां क्लिक करें
 मणिपुर  यहां क्लिक करें
 मेघालय  यहां क्लिक करें
 मिजोरम  यहां क्लिक करें
 नागालैंड  यहां क्लिक करें
 ओड़िशा  यहां क्लिक करें
 पंजाब  यहां क्लिक करें
 राजस्थान  यहां क्लिक करें
 सिक्किम  यहां क्लिक करें
 तमिल नाडु  यहां क्लिक करें
 तेलंगाना  यहां क्लिक करें
 त्रिपुरा  यहां क्लिक करें
 उत्तराखंड  यहां क्लिक करें
 उत्तर प्रदेश  यहां क्लिक करें
 वेस्ट बंगाल  यहां क्लिक करें
 पुडुचेरी  यहां क्लिक करें
 लक्षदीप  यहां क्लिक करें
 लद्दाख  यहां क्लिक करें
 जम्मू एंड कश्मीर  यहां क्लिक करें
 दिल्ली  यहां क्लिक करें
 दादर एंड नगर हवेली दमन एंड दिउ  यहां क्लिक करें
 चंडीगढ़  यहां क्लिक करें
 अंडमान निकोबार आईलैंड  यहां क्लिक करें

Leave a Comment