हरियाणा उम्मीद करियर पोर्टल 2022 : ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, लॉगिन

Umeed Career Portal Online Apply | हरियाणा उम्मीद करियर पोर्टल लॉगिन | Umeed Career Portal Registration| Haryana Umeed Career Portal | umeedcareerportal.com Portal

दोस्तों जैसा के हम जानते है भारत सरकार  विद्यार्थियो को बेहतर शिक्षा सुविधाएं प्रदान करने के लिए अनेक प्रकार की योजनाएं लॉन्च करती रहती है। जिससे के विद्यार्थियों को सही मार्गदर्शन प्रदान करके उच्च शिक्षा की प्राप्ति करवाई जा सके। आज हम आपको एक ऐसे ही पोर्टल के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे हरियाणा सरकार ने अपने राज्य के बच्चों को बेहतर शिक्षा सुविधाएं प्रदान करने के लिए शुरू किया है। इस पोर्टल का नाम उम्मीद करियर पोर्टल है। अगर आप हरियाणा राज्य के विद्यार्थी हैं तो हमारा यह लेख आपके लिए बहुत ही लाभकारी साबित होने वाला है। क्योंकि आज हम आपको अपने इस लेख के ज़रिये से Umeed Career Portal 2022 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियों जैसे-उद्देश्य, लाभ एवं विशेषताएं, योग्यता, ज़रूरी दस्तावेज, आवेदन प्रोसेस आदि से अवगत कराने जा रहे हैं। इसलिए आपसे निवेदन है कि हमारे इस लेख कों अंत तक अवश्य पढ़ें।

Haryana Umeed Career Portal 2022

Haryana Umeed Career Portal 2022 को हरियाणा राज्य के 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों को काउंसलिंग एवं करियर गाइडेंस प्रदान करने के लिए विकसित किया गया हैं। इस पोर्टल को मेधावी प्रोफेशनल सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा विकसित किया गया है। हरियाणा राज्य के डायरेक्टर ऑफ स्कूल एजुकेशन के द्वारा प्रदेश के अनेक जिलों में उम्मीद काउंसलिंग सेंटर भी खोले गए हैं। इन सेंटरों के माध्यम से छात्रों की काउंसलिंग एवं करियर गाइड़ेस की जा रही है। ताकि छात्र भविष्य में आत्मनिर्भर एवं सशक्त बन सके। उम्मीद करियर पोर्टल के द्वारा राज्य के बच्चों को शिक्षा से जुडी बेहतर मार्गदर्शन प्रदान करके भविष्य में एक बेहतर रोजगार की प्राप्ति करवाई जा सकेगी। लेकिन इस पोर्टल का लाभ सिर्फ प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को ही प्रदान किया जाएगा। राज्य के निजी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र इस योजना का लाभ नहीं उठा सकते हैं।

Umeed Career Portal Registration 2022

18 नवंबर 2020 से इस पोर्टल पर ऑनलाइन ट्रेनिंग शुरू की जा रही है। यह पोर्टल राज्य के दसवीं और बारहवीं कक्षा के छात्रों को भविष्य में बेहतर शिक्षा प्राप्त करवाने में बहुत अधिक कारागार साबित होगा। इस पोर्टल के द्वारा दी जाने वाली ऑनलाइन ट्रेनिंग दो चरणों में पूरी की जाएगी। पहले चरण में शिक्षकों को एवं दूसरे चरण में छात्रों को शामिल किया जाएगा। Umeed Career Portal का लाभ प्राप्त करने के लिए छात्रों को इस पर अपना पंजीकरण करना अनिवार्य है। पंजीकरण करने के लिए आप हमारे इस लेख को अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़ें। क्योंकि हम आपको अपने इस लेख में नीचे इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया बताने जा रहे है।

Highlights of Umeed Career Portal 2022

 पोर्टल का नाम  उम्मीद करियर पोर्टल
 शुरू किया गया  हरियाणा सरकार द्वारा
 लाभार्थी  हरियाणा के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र
 उद्देश्य  काउंसलिंग एवं करियर गाइडेंस प्रदान करना।
 राज्य  हरियाणा
 साल  2022
 आवेदन प्रक्रिया  ऑनलाइन
 ऑफिसियल वेबसाइट  यहाँ क्लिक करे
उम्मीद करियर पोर्टल का उद्देश्य

हरियाणा उम्मीद करियर पोर्टल 2022 को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के बच्चों को करियर से संबंधित मार्गदर्शन प्रदान करना है। ताकि बच्चों को यह बताया जा सके कि उन्हें किस क्षेत्र में अपनी शिक्षा को आगे बढ़ाना है। क्योंकि कभी-कभी बच्चों को सही मार्गदर्शन नहीं प्राप्त हो पाता है जिसके वजह से वह अपनी योग्यता के विपरीत कोर्स का चयन कर लेते हैं। लेकिन अब Haryana Umeed Career Portal 2022 के द्वारा छात्रों को बेहतर मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। जिसकी मदद से वह अपने लिए एक बेहतर कोर्स का चयन कर सकेंगे और भविष्य में अपनी योग्यता और शिक्षा के अनुसार नौकरी एवं रोजगार प्राप्त करने में सक्षम हो सकेंगे। लेकिन इस पोर्टल का लाभ केवल राज्य के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 10वीं एवं 12वीं कक्षा के छात्र ही प्राप्त सकते हैं।

umeed-career-portal-1

हरियाणा उम्मीद करियर पोर्टल 2022 के लाभ एवं विशेषताएं
  • इस पोर्टल के द्वारा राज्य के छात्रों को काउंसिलिंग एवं करियर गाइडेंस प्रदान किया जाएगा।
  • मेधावी प्रोफेशनल सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा इस पोर्टल को विकसित किया गया है।
  • डायरेक्टर ऑफ स्कूल एजुकेशन के द्वारा हरियाणा के अनेक जिलों में उम्मीद काउंसलिंग सेंटर भी खोले गए हैं।
  • इन काउंसलिंग सेंटर के द्वारा छात्रों को करियर से जुडी मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है।
  • Umeed Career Portal 2022 का लाभ सिर्फ प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को ही प्रदान किया जाएगा।
  • इस पोर्टल पर 18 नवंबर सन् 2020 से ऑनलाइन ट्रेनिंग शुरू की जा रही हैं।
  • उम्मीद करियर पोर्टल के द्वारा राज्य के बच्चों को शिक्षा से संबंधित बेहतर मार्गदर्शन प्रदान करके भविष्य में एक बेहतर रोजगार की प्राप्ति करवाई जा सकेगी।
हरियाणा उम्मीद करियर पोर्टल के तहत योग्यता मापदंड
  • आवेदक को हरियाणा का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
  • आवेदक सरकारी स्कूल का छात्र होना चाहिए।
महत्वपूर्ण दस्तावेज
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • स्कूल का आईडी कार्ड
  • राशन कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • टीचर और स्टूडेंट के लिए ट्रेनिंग से संबंधित लिंक
 सेशन  अटेंडीस  पार्टिसिपेशन की लिंक
 टीचर ट्रेनिंग सेशन ऑन यूसेज   ऑफ

उम्मीद करियर पोर्टल

 उम्मीद सेंटर्स, काउंसलर्स,   पीजीटी  यहाँ क्लिक करे
 स्टूडेंट इंगेजमेंट सेशन ऑन   उम्मीद करियर पोर्टल  कक्षा 10वीं तथा 12वीं के स्टूडेंट  यहाँ क्लिक करे

 

 

टीचर और स्टूडेंट की आईडी एवं पासवर्ड
 लॉगइन बाय  आईडी  पासवर्ड
 स्कूल/ टीचर  स्कूल आईडी followed by t1 eg.   1234t1  123456
 स्टूडेंट  स्टूडेंट का एसआरएन नंबर  123456
उम्मीद करियर पोर्टल के तहत आवेदन करने की प्रोसेस

umeed-Career-Portal-768x350-2

  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको लॉगइन करना है।
  • अगर आप शिक्षक है तो आपको स्कूल आईडी दर्ज करनी है और अगर आप छात्र हैं तो आपको एसआरएन नंबर दर्ज करना है।
  • इसके बाद आपको पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें के लिंक पर क्लिक कर देना है।

Note: –आप लॉगइन करने के बाद करियर, कॉलेजेस, परीक्षाएं, वोकेशनल कोर्स, स्कॉलरशिप आदि से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अगर आपको अपना एसआरएन रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं पता है तो इस स्थिति में आप अपने टीचर या प्रिंसिपल से संपर्क करके अपना एसआरएन नंबर प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Comment