Nari Nyay Yojana 2024 – महिलाओं को मिलेंगे ₹100000

Nari Nyaay Yojana: छत्तीसगढ़ में यह योजना शुरू हो गई है ,कांग्रेस के नेताओं के द्वारा जिनमें गरीब महिलाओं से नारी न्याय योजना का फॉर्म भरवाया जा रहा है| नारी न्याय योजना रायपुर छत्तीसगढ़ में शुरू कर दी गई है जो महतारी वंदन योजना के टक्कर में है लोकसभा चुनाव से पहले ही कांग्रेस ने इस Nari Nyay Yojana 2024 योजना को शुरू कर दिया है| जैसा की कांग्रेस की सरकार ने इस योजना को लागू करने की गारंटी ली थी, तो छत्तीसगढ़ में यह योजना कांग्रेस के नेताओं के द्वारा शुरू कर दी गई है जिसके तहत गरीब महिलाओं से नारी न्याय योजना के फॉर्म भरवाए जा रहे हैं| यह योजना रायपुर शहर के चारों विधानसभा के द्वारा शुरू की गई है|

mnregaweb4.nic.in 2024 List

Nari Nyay Yojana 2024

कांग्रेस सरकार ने इस बात की गारंटी ली है कि वह उनकी सरकार बनते ही महिलाओं के लिए शुरू की गई इस योजना पर  अमल करेंगे| नारी न्याय योजना की गारंटी कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने जारी की है| जिसमें उन्होंने इस योजना के तहत  5 घोषणाएं की है जो की निम्नलिखित है :

  • महालक्ष्मी गारंटी
  •  आधी आबादी पूरा हक
  •  शक्ति का सम्मान
  •  अधिकार मैत्री
  •  सावित्रीबाई फुले छात्रावास
Nari Nyay Yojana 2024

Gujarat Kisan Suryoday Yojana

Nari Nyay Yojana 2024 का उद्देश्य

कांग्रेस के मुताबिक इन गारंटी के माध्यम से हर एक महिला जो कि गरीब परिवार से हो उसको सालाना ₹100000 प्रदान किए जाएंगे| यही ऐलान की वह गरीब महिलाओं को हर साल ₹100000 देंगे ,भारत जोड़ो न्याय यात्रा में भी राहुल गांधी ने किया था|यह रुपए महिलाओं को अपना खुद का रोजगार स्थापित करने में मदद करेंगे जिससे वह अपनी आजीविका चला सकती है|

  1. महालक्ष्मी गारंटी

इस योजना के माध्यम से देशभर की हर एक महिला, जो कि गरीब परिवार से हो उसको हर साल ₹100000 प्रदान किए जाएंगे|

2 . आधी आबादी पूरा हक

इस योजना के माध्यम से केंद्र सरकार के द्वारा लागू की गई नई युक्तियों में महिलाओं को हिस्से में से 50%का हकदार बनाया जाएगा|

3. शक्ति का सम्मान

इस योजना के माध्यम से केंद्र सरकार आंगनबाड़ी, आशा और मिड डे मील में काम करने वाली महिलाओं के मासिक आय को दोगुना कर देगी |

4. अधिकार मैत्री

इस योजना के माध्यम से हर एक पंचायत में अधिकारी मैत्री के रूप में एक कानूनी सहायक नियुक्त की जाएगी जो महिलाओं को उनके आधार के लिए जागरूक करेगी और उनकी सहायता करेगी|

5. सावित्रीबाई फुले छात्रावास

इस योजना के माध्यम से देश भर सारे जिला मुख्यालयों मे कम से कम एक महिला हॉस्टल बनाया जाएगा और इन छात्रावास को भारत सरकार दोगुना कर देगी |

Leave a Comment