कन्या शिक्षा प्रवेश उत्सव 2022: Kanya Shiksha Pravesh Utsav

Kanya Shiksha Pravesh Utsav 2022 | कन्या शिक्षा प्रवेश उत्सव ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन | Kanya Shiksha Pravesh Utsav Online Apply

देश कि हर एक बच्चे तक शिक्षा पहुंचाने के लिए सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किया जाता है। जिसके लिए सरकार कई प्रकार की योजनाओं का संचालन करती है। इन योजनाओं के ज़रिये से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाई जाती है। आज हम आपको केंद्र सरकार द्वारा आरंभ की गई ऐसी ही एक योजना से जुडी जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। जिसका नाम कन्या शिक्षा प्रवेश उत्सव है। इस योजना के माध्यम से देश की कन्याओं तक शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित की जाएगी। इस लेख के माध्यम से आपको Kanya Shiksha Pravesh utsav से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की जाएगी। जैसे कि इस योजना का उद्देश्य, लाभ, विशेषताएं, पात्रता, महत्वपूर्ण दस्तावेज, आवेदन करने की प्रक्रिया आदि। तो यदि आप Kanya Shiksha Pravesh Utsav के अंतर्गत आवेदन करने में रुचि रखते हैं तो आप से निवेदन है कि आप हमारे इस लेख को अंत तक पढ़े।

Kanya Shiksha Pravesh Utsav 2022

देश भर में कन्या शिक्षा प्रवेश उत्सव को उन कन्याओं के लिए शुरू किया गया है  जो किसी न कसी वजह से अपनी शिक्षा को बीच में ही अधूरा छोड़ना पड़ जाता है। अब सरकार द्वारा देश की ऐसी सभी कन्याओं की पहचान की जाएगी और उनको फिर से शिक्षा प्राप्त करने के लिए विद्यालय में दाखिला कराने का प्रयास किया जाएगा। इस योजना के तहत 11 वर्ष से लेकर 18 वर्ष तक की लगभग 4 लाख कन्याओं को लाभान्वित किया जाएगा। देश में इस अभियान को महिला एवं बाल विकास विभाग एवं शिक्षा विभाग द्वारा संचालित किया जाएगा। सरकार की इस परियोजना के माध्यम से देश में लागू अन्य योजनाओं एवं कार्यक्रमों जैसे- बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, राष्ट्रीय शिक्षा नीति के आधार पर कन्याओं को शिक्षा प्राप्त करने में सहायता प्रदान की जाएगी। Kanya Shiksha Pravesh Utsav के तहत से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी पात्र कन्याओं को काउंसलिंग एवं रेफर करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। पहले भी सरकार द्वारा देश में इस प्रकार की एक योजना चलाई गई थी। जिसके तहत सन् 2018-19 में 11.88 लाख कन्याओं को लाभ की प्राप्ति हुई थी। लेकिन यह संख्या घटकर 2021 में 5.03 लाख हो गई है। यह योजना देश मे कन्याओं को निरंतर शिक्षा प्राप्त करने में बहुत ही सहयोग प्रदान करेगी। जिससे देश में कन्याओं की अशिक्षित दर में कमी आएगी।

कन्या-शिक्षा-प्रवेश-उत्सव-1

कन्या शिक्षा प्रवेश उत्सव का उद्देश्य

इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य देश की उन सभी कन्याओं को शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करना है जो किसी वजह से अपनी शिक्षा को बीच में छोड़ देती है। अब केंद्र सरकार द्वारा कन्या शिक्षा प्रवेश उत्सव के ज़रिये से इन कन्याओं को औपचारिक शिक्षा प्रदान करने का प्रयत्न किया जा रहा है। इस योजना के ज़रिये से कन्या शिक्षा प्राप्त करके अपने भविष्य को सुरक्षित कर सकेंगी। इसके अलावा समाज में अपनी एक अलग पहचान बना सकेंगी। अब सरकार द्वारा Kanya Shiksha Pravesh Utsav के माध्यम से पैसों की तंगी के वजह से बीच में ही अपनी शिक्षा छोड़ने वाली कन्याओं की दर को नियंत्रित किया जा सकेगा। जिसके परिणाम स्वरूप देश में शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा।

Key Highlights Of Kanya Shiksha Pravesh Utsav

 योजना का नाम  कन्या शिक्षा प्रवेश उत्सव
 शुरू की गई  केंद्र सरकार द्वारा
 लाभार्थी  देश की कन्याए
 उद्देश्य  सभी कन्या तक शिक्षा पहुंचना
 वर्ष  2022
 ऑफिसियल वेबसाइट  जल्द ही लांच की जाएगी।
शिक्षा कन्या प्रवेश उत्साह के लाभ एवं विशेषताएं
  • केंद्र सरकार द्वारा 8 मार्च सन् 2022 को कन्या शिक्षा प्रवेश उत्सव को शुरू करने का ऐलान किया गया था।
  • इस योजना के तहत उन सभी कन्याओं तक शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित की जाएगी जिन्होंने किसी वजह से अपनी शिक्षा को बीच में छोड़ दिया था।
  • ऐसी सभी कन्याओं की पहचान की जाएगी और उनको फिर से शिक्षा प्राप्त करने के लिए विद्यालय में दाखिला कराने का प्रयास किया जाएगा।
  • इस योजना का सुचारु रुप से संचालन महिला एवं बाल विकास विभाग एवं शिक्षा विभाग द्वारा किया जाएगा‌।
  • देश की 11 वर्ष से लेकर 18 वर्ष तक के लगभग 4 लाख कन्याओं को इस योजना के तहत लाभ की प्राप्ति होगी।
  • इस परियोजना के माध्यम से इस समय लागू योजनाएं एवं कार्यक्रमों जैसे- बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, राष्ट्रीय शिक्षा नीति के आधार पर कन्याओं को शिक्षा प्रदान की जाएगी।
  • Kanya Shiksha Pravesh Utsav के माध्यम से केंद्र सरकार द्वारा बेटियों को औपचारिक शिक्षा प्रदान करने का एक सकारात्मक प्रयत्न किया जा रहा है।
  • पहले भी सरकार द्वारा देश में इस प्रकार की एक योजना चलाई गई थी। जिसके तहत सन् 2018-19 में88 लाख कन्याओं को लाभ की प्राप्ति हुई थी।
  • इस योजना के द्वारा कन्याओं की स्कूल छोड़ने की दर को नियंत्रित किया जा सकेगा। जिसके परिणाम स्वरूप देश में कन्याओं की अशिक्षित दर में कमी आएगी।
कन्या शिक्षा प्रवेश उत्सव के तहत आवेदन हेतु योग्यता
  • अवेदिका को भारत की मूल निवासी होना अनिवार्य है।
  • 11 से लेकर 18 वर्ष तक की कन्याएं इस योजना का लाभ प्राप्त करने की योग्य है।
ज़रूरी दस्तावेज
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
कन्या शिक्षा प्रवेश उत्सव के तहत आवेदन कैसे करें?
  • आवेदक को सबसे पहले अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र पर जाना है।
  • इसके बाद आपको वहां से कन्या शिक्षा प्रवेश उत्सव का आवेदन फॉर्म प्राप्त करना है।
  • इस फॉर्म में आपको मालूम की गई सभी महत्वपूर्ण जानकारियों को दर्ज कर देना है।
  • इसके बाद सभी ज़रूरी दस्तावेजों को फॉर्म से अटैच कर देना है।
  • अब आपको यह फॉर्म आंगनबाड़ी में जमा कर देना है।
  • इस तरह से आप कन्या शिक्षा प्रवेश उत्सव के तहत अपना आवेदन कर सकते हैं।

Leave a Comment