Hamraaz App Download | Hamraaz App V 7.2 Latest Version Download | हमराज़ एप डाउनलोड | hamraazmp8.gov.in से Indian Army Pay Slip कैसे निकाले
आज के बढ़ते युग के साथ डिजिटलकरण ने नागरिको के जीवन में एक एहम जगह बनाली है जिसकी वजह से नागरिको का कार्य पलभर में हो जाता है इसलिए भारत सरकार द्वारा नागरिको और अधिक डिजिटलकरण से जोड़ने के लिए विभिन प्रयास कर रही है जिसकी वजह से नई-नई सुविधाएं ऑनलाइन जारी की जा रही है ताकि नागरिक अपने घर बैठे सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर अपने कार्य को पूर्ण कर सके। अब भारत सरकार के मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स और इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी द्वारा भारतीय सेना के लिए एक नई ऐप को शुरू किया है जिसका नाम हमराज ऐप है इस ऐप के माध्यम से भारतीय सैनिक अपनी भर्ती, प्रमोशन और वेतन से संबंधित संपूर्ण जानकारी मोबाइल फोन की सहायता से ही प्राप्त का सकेंगे। तो आइए जानते है Hamraaz App से सम्बन्धी महत्पूर्ण जानकारियां क्या है जो आपको इस ऐप का लाभ उठाने में सहायता करेगी।

Hamraaz App Indian Army
भारतीय सैनिको के लिए देश के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के द्वारा हमराज ऐप को शुरू किया गया है इस ऐप के माध्यम से भारतीय सैनिक अपने मोबाइल पर ही भुगतान संबंधी जानकारी को प्राप्त कर सकेंगे। हमराज ऐप एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है जिसके माध्यम से भारतीय सैनिक विभिन तरह की सेवाओं का लाभ उठा सकते है Hamraaz App Indian Army के माध्यम से जवान भर्ती से लेकर प्रमोशन, पेमेंट्स आदि की जानकारी को घर बैठे ऑनलाइन के माध्यम से जांच सकते है जिसके लिए उन्हें किसी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। सरकार द्वारा इस ऐप को सिर्फ भारतीय सैनिको के लिए शुरू किया गया है आम नागरिक इस ऐप का उपयोग नहीं कर सकते है यह ऐप जवानो को बेहतर सुविधा प्रदान करे इसके लिए सरकार समय समय पर इस ऐप को अपडेट करती है।
Hamraaz App Key Highlights
आर्टिकल का नाम | हमराज़ एप |
शुरू किया गया | इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा |
लाभार्थी | भारतीय सेना के जवान |
उद्देश्य | सभी प्रकार की सेवाओं को ऑनलाइन उपलब्ध कराना |
ऍप का साइज | 13 MB |
ऑफिसियल वेबसाइट | https://hamraazmp8.gov.in/ |
hamraazmp8.gov.in App का उद्देश्य क्या है
भारतीय सैनिको के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा Hamraaz App Download को शुरू करने का उद्देश्य भारतीय जवानो को ऑनलाइन के माध्यम से अपनी नियुक्ति, उन्नति और यहां तक कि भुगतान के बारे में जानकारी प्रदान करना है जिससे भारतीय जवान सरलतापूर्वक जानकारी प्राप्त कर सके। सरकार द्वारा हमराज़ एप डाउनलोड को वेबसाइट और एप्लीकेशन दोनों पर उपलब्ध किया है अगर आप डाउनलोड करना चाहते है तो आप सिर्फ ऑफिसियल वेबसाइट के माध्यम से ही डाउनलोड कर सकते है इस ऐप का उपयोग करने के लिए आपको पहले रजिस्ट्रेशन करना पड़ेगा। बिना रजिस्ट्रेशन किये आप ऐप डाउनलोड नहीं कर सकते है।
Hamraaz App Download के लाभ
- भारत सरकार द्वारा इंडियन आर्मी के जवानो के लिए ज़रूरी कार्यो से सम्बन्धी सेवाओं को उपलब्ध करने के लिए हमराज़ एप डाउनलोड को शुरू किया गया है।
- इस ऐप का उपयोग कर भारतीय जवान ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठा सकते है
- इस ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के शुरू होने से भारतीय जवानो को कही जाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी।
- Hamraaz App Download के ज़रिये से भारतीय जवान अपने घर बैठे अलग-अलग सेवाओं का लाभ उठा सकते है।
- इस ऐप के माध्यम से सेना के जवान अपनी सैलरी स्लिप, व्यक्तिगत विशिष्ट, पॉपअप संदेश, फॉर्म 16,AF/PP, सब्सक्रिप्शन परिवर्तन आदि को ऑनलाइन देख सकते हैं।
- इंडियन आर्मी के जवान अपने वेतन के मिलान कर सकते है जिससे उन्हें ITR दर्ज करने में सहायता मिलेगी।
- भारतीय जवानों को हमराज ऐप की सहायता से बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए हाल ही में इसका लेटेस्ट वर्जन v7.2 अपडेट किया गया हैं।
- यह आर्मी के जवानों के लिए ऑनलाइन सुविधा का मंच है।
Service Plus E District Portal
हमराज़ एप डाउनलोड करने की प्रक्रिया
- Hamraaz App Download करने के लिए सबसे पहले आपको Hamraaz App की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा।
- अब आपको इस होम पेज पर दो विकल्प दिखाई देंगे।
- Scan QR Code to Download
- Click Here for Download App
- इन दोनों में से आप अपनी इच्छानुसार का चयन कर सकते है।
- इसके बाद आप इस ऐप को इंस्टाल कर लेना है।
- इसके बाद आपको ऐप में रजिस्टर करना होगा।
- रजिस्टर करने के लिए आपसे आपका मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी मांगी जाएगी।
- इस तरह से आप अपने मोबाइल में Hamraaz App Download Version 7.1 डाउनलोड कर सकते हैं।