Delhi Motor Vehicle Aggregator Yojana: बाइक टैक्सी की हुई शुरुआत

Delhi Motor Vehicle Aggregator Yojana 2023:– जैसे के आप सभ जानते है दिल्ली में वाहनों की संख्या दिन प्रीतिदिन बढ़ती जा रही है जिसकी वजह से प्रदुषण भी ज़्यादा मात्रा में फ़ैल रहा है जो दिल्ली के वातारण दूषित कर रहा है दूषित वातारण की वजह से नागरिको परेशानी का सामना करना पढ़ रहा है इसका समाधान करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल जी ने दिल्ली इलेक्ट्रिक बाइक टैक्सी सर्विस को शुरू करने का एलान किया है जिसके माध्यम से सार्वजनिक परिवहन का नया सिस्टम बनेगा। इस योजना के माध्यम से राज्य के अंतर्गत नए रोजगार के अवसर उत्पन होने के साथ में इलेक्ट्रिक बाइक में बढ़ोतरी आएगी। और सबसे ख़ास बात दिल्ली में प्रदूषण के स्तर में कमी आएगी। तो आइये जानते है Delhi Motor Vehicle Aggregator Scheme से जुडी महत्पूर्ण जानकारी क्या-क्या है और किस प्रकार आप इसका लाभ ले सकते है।

Delhi Motor Vehicle Aggregator Yojana

Delhi Motor Vehicle Aggregator Yojana 2023

दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल जी के द्वारा मोटर वाहन एग्रीगेट योजना को शुरू करने का एलान 10 मई को किया गया है जिसके माध्यम से दिल्ली में पहली बार बाइक टैक्सी की सर्विस शुरू की जाएगी। जिससे राज्य में रोजगार के नए अवसर उत्पन होंगे साथ में प्रदुषण में  आएगी। Delhi Motor Vehicle Aggregator Yojana को उपराज्यपाल के लिए सहमति लेने के लिए भेज दया गया है जिसके बाद दिल्ली के नागरिको से उनकी राय ली जाएगी। इस योजना के माध्यम से राज्य के नागरिक 2 व्हीलर रेंट पर ले सकेंगे। दिल्ली मोटर व्हीकल एग्रीगेटर योजना इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से पब्लिक ट्रांसपोर्ट, ई-कॉमर्स एक्टिविटी को कनेक्ट करने के लिए मोटर वाहनों के बेड़े का संचालन ऑनबोर्ड या प्रबंधन का काम करेगी। यह योजना दिल्ली के नागरिको के लिए यातायात में बड़ा सुधार उत्पन करेगी। जिससे नागरिको को भी अधिक लाभ मिलेगा।

18th Oct Update:- मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मोटर व्हीकल एग्रीगेटर एंड डिलीवरी सर्विस प्रोवाइड स्कीम को दी मंजूरी

दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल जी ने 17 अक्टूबर 2023 को दिल्ली मोटर व्हीकल एग्रीगेटर एंड डिलीवरी सर्विस प्रोवाइड स्कीम 2023 को मंजूरी दे दी है। यह योजना दिल्ली में यात्री परिवहन सेवाएं प्रदान करने वाले व्यापक रेगुलेशन और लाइसेंस के लिए एग्रीगेटर्स और डिलीवरी सेवा प्रदाताओं को एक प्लेटफार्म उपलब्ध कराएगी। मंजूरी देने के बाद यह फाइल एलजी ऑफिस को भेज दी गई है।

CM अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली के वायु प्रदूषण के खिलाफ यह स्कीम एक बड़े हथियार के तौर पर साबित होगी। स्टेप बाई स्टेप और समय अनुसार एग्रीगेटर डिलीवरी सर्विस प्रोवाइडर्स और ई-कॉमर्स संस्थाओं कमर्शियल फिलिप्स को इलैक्ट्रिक वाहनों में बदलना होगा। दिल्ली इलेक्ट्रिक वाहनों में बदलना अनिवार्य करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा है कि स्वच्छ और सुगम परिवहन व्यवस्था स्थापित करने की दिशा में यह योजना दिल्ली में उल्लेखनीय कदम है। दिल्ली में सभी एग्रीगेटर का पूरा बेड़ा 2030 तक इलेक्ट्रिक हो जाएगा।

Delhi Mahila Taxi Driver Yojana

दिल्ली मोटर वाहन एग्रीगेटर योजना 2023 के बारे में जानकारी

योजना का नाम Delhi Motor Vehicle Aggregator Yojana
घोषणा की गई मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी के द्वारा
विभाग परिवहन विभाग दिल्ली सरकार
लाभार्थी दिल्ली के नागरिक
उद्देश्य दिल्ली वासियों को इलेक्ट्रिक बाइक टैक्सी सर्विस का लाभ प्रदान करना
राज्य दिल्ली
साल 2023

बाइक टैक्सी सर्विस को दिल्ली पुलिस से जोड़ा जाएगा

दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री रविंद केजरीवाल जी ने Delhi Motor Vehicle Aggregator Yojana 2023 को मंज़ूरी प्रदान करते हुए जानकारी प्रदान की है की इस योजना का लक्ष्य यात्रा के दौरान यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ ही कैब एग्रीगेटर की सेवा की गुणवत्ता भी सुनिश्चित करना है। साथ ही  इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को बढ़ावा देना है। आपदा की स्थिति को मद्देनजर रखते हुए  दिल्ली इलेक्ट्रिक बाइक टैक्सी सर्विस के अंतर्गत एग्रीगेटर्स को वाहन में पैनिक बटन लगाना होगा। और उसे 112 दिल्ली पुलिस के नियंत्रण कक्ष के साथ जोड़ना होगा। ताकि आवश्यकता पड़ने पर सहायता मिल सके। दिल्ली मोटर व्हीकल एग्रीगेटर योजना में यात्रियों की शिकायत का समय पर निवारण किया जाएगा। साथ ही वाहन की फिटनेस, प्रदूषण नियंत्रण और परमिट की वैधता सुनिश्चित करने के लिए भी एक सिस्टम बनाया जाएगा। जिन मामलों में चालकों का खराब प्रदर्शन होगा। उन्हें सुधार के लिए ट्रेनिंग भी दी जाएगी।

Delhi Awas Yojana

ऐतिहासिक पहल होगी दिल्ली Delhi Motor Vehicle Aggregator Yojana

दिल्ली सरकार का यह कहना है की यह योजना देश में ऐसी ऐतिहासिक पहल होगी। जहां पर राज्य सरकार द्वारा कमर्शियल वाहनों को इलेक्ट्रॉनिक वाहनों में परिवर्तित करने की शुरुआत करेगी। दिल्ली इलेक्ट्रिक बाइक टैक्सी सर्विस के माध्यम से पुराने व्हीकल्स को नए इलेक्ट्रिक वाहनों में चरणबद्ध तरीके से बदला जाएगा। मोटर व्हीकल्स एग्रीगेटर योजना को लागू करते समय किसी भी आजीविका पर संकट ना आ सके। इसके लिए इस योजना को सरकार द्वारा 4 साल की अवधि में लागू किया जाएगा। जो कि इस योजना में शामिल होने वाले नए वाहनों के प्रतिशत पर लागू होगा।

Delhi Pani Bill Mafi Yojana

दिल्ली मोटर वाहन एग्रीगेटर योजना के तहत दिल्ली में रोजगार के नए अवसर

Delhi Motor Vehicle Aggregator Yojana के तहत बाइक टैक्सी को एक नियम अनुसार दायरे में लाने की व्यवस्था रखती है इससे पहले दिल्ली में इस तरह की बाइक टैक्सी चलने के लिए अनुमति नहीं थी। लेकिन इस योजना के लागु हो जाने का बाद इस प्रकार की सेवाओ को शुरू किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से राज्य में रोजगार के नए अवसर उत्पन होंगे। आपको बतादे इस योजना में सिर्फ इलेक्ट्रिक टू व्हीलर्स को ही शामिल किया जाएगा। यह प्रावधान दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी 2020 के अनुरूप होगा।

इलेक्ट्रिक वाहनों को दी जाएगी छूट

परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने Delhi Motor Vehicle Aggregator Yojana 2023 के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि प्रदूषण पैदा करने वाले प्रदूषक भुगतान सिद्धांत को इस योजना में अपनाया गया है। यानी पारंपरिक वाहनों का इस्तेमाल करने वाले लोगों से इलेक्ट्रिक वाहनों की तुलना में अधिक लाइसेंस शुल्क लिया जा सकता है। दिल्ली इलेक्ट्रिक बाइक टैक्सी सर्विस के मुताबिक पारंपारिक वाहनों का वाहन लाइसेंस शुल्क एक इलेक्ट्रिक वाहन की तुलना में अधिक होगा। इलेक्ट्रिक टैक्सी के लिए लाइसेंस शुल्क शून्य हो सकता है। लेकिन सीएनजी टैक्सी का लाइसेंस शुल्क लगभग 650 रुपए हो सकता है। दिल्ली मोटर वाहन एग्रीगेटर योजना 2023 के तहत सभी लाइसेंस शुल्क और जुर्माने के अंतर्गत वसूली जाने वाली रकम को राज्य इलेक्ट्रिक वाहन फंड में जमा किया जाएगा। इस फंड के माध्यम से सभी तरह के इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने वाली गतिविधियों में उपयोग किया जाएगा।

Conclusion

दोस्तों हमने आप सभी को Delhi Motor Vehicle Aggregator Yojana से सम्बन्धी सभी महत्पूर्ण से आप सभी को अगवत कर दिया है। यदि फिर भी आपको कसी भी तरह की कोई समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो आप कमेंट के ज़रिये से मालूम कर सकते है। आपका एक-एक कमेंट हमारे लिए बहुत मायने रखता है। हम आपकी समस्या का समाधान करने के लिए निरंतर प्रयास करेंगे। हमारी वेबसाइट www.yojanawale.com में आने लिए आपका धन्यवाद, और नई अपडेट के लिए बने रहें।

Leave a Comment