आम आदमी राहत वितरण योजना 2023: रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन, पात्रता

Aam Aadmi Rahat Vitaran Yojana:- बाढ़ की वजह से हिमाचल प्रदेश राज्य में बड़ी संख्या में नुकसान हुआ है जिसकी वजह से नागरिको ने अपने घर भी गवा दिए है इस कठिन समय में राज्य के नागरिको की सहायता करने के लिए हिमाचल प्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी ने आम आदमी राहत वितरण योजना की शुरुआत की है जिसके  मध्यम से बाढ़ से पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है राज्य के मुख्यमंत्री ने 21 अक्टूबर को कुल्लू जिले में पीड़ितों को राहत पैकेज प्रदान किया है अगर आप राज्य के बाढ़ से पीड़ित नागरिक है और इस योजना का लाभ प्राप्त करना करने की इच्छा रखते है तो इसके लिए आपको आवेदन करना होगा। जिसके बाद आप योजना का लाभ ले सकते है तो आइये जानते है इस योजना से जुडी जानकारियां क्या है कैसे आप इस योजना में आवेदन कर सकते है।

Aam Aadmi Rahat Vitaran Yojana

Aam Aadmi Rahat Vitaran Yojana 2023

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी ने राज्य के नागरिको राहत प्रदान करने के लिए आम आदमी राहत वितरण योजना को शुरू किया है राज्य के मुख्यमंत्री ने इस योजना के तहत कुल्लू के रथ मैदान से बटन दबाकर आपदा से प्रभावित 324 परिवारों को पहली किस्त के रूप में 9.72 करोड़ रुपए की राहत राशि जारी की है Aam Aadmi Rahat Vitaran Yojana के तहत राज्य सरकार ने 4500 करोड़ रुपए की राशि जारी की है इस योजना का लाभ प्राप्त कर क्षतिग्रस्त घरों के मालिक अपना पुनर्वास कर सकते है Himachal Pradesh राज्य के मुख्यमंत्री ने कहा है कि आम आदमी राहत विवरण योजना के तहत हिमाचल प्रदेश के बाकी जिलों में भी सहायता राशि बांटी जाएगी। इस योजना का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गत जुलाई माह में उन्होंने राहत एवं बचाव कार्यों की शुरुआत कुल्लू से ही की थी और आज यहीं से राहत राशि बांटने के लिए योजना का शुभारंभ किया जा रहा हैं।

HP Startup Yojana

आम आदमी राहत वितरण योजना 2023 के बारे में सुचना

योजना का नामAam Aadmi Rahat Vitaran Yojana
शुरू की गईमुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा 
लाभार्थीआपदा से प्रभावित परिवार 
उद्देश्यपुनर्वास हेतु सहायता राशि प्रदान करना 
साल2023 
राज्यहिमाचल प्रदेश 
आवेदन प्रक्रियाऑफलाइन 

Aam Aadmi Rahat Vitaran Yojana 2023 का उद्देश्य क्या है

इस योजना को शुरू करने का उद्देश्य आपदा प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है जिससे उनके जीवनशैली में सुधार आ सके। जैसे के हम सभ जानते है जुलाई के महीने में प्राकृतिक आपदा से काफी नुकसान हुआ है जिस वजह से नागरिको के आवास उजड़ गए है जिसकी वजह से उन्हें काफी समस्या का सामना करना पढ़ रहा है लेकिन इस योजना के आरम्भ से नागरिको राहत प्रदान करना है जिससे उनके जीवन में सुधार आ सके।

HP Parvat Dhara Yojana

बकाया जिलों में भी वितरण सहायता राशि दी जाएगी

राज्य के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि आपदा से प्रभाव 16000 परिवारों को आम आदमी राहत योजना की पहली किस्त प्रदेश सरकार ने अपने खजाने से जारी की है। प्रदेश में 35000 मकान त्रासदी में पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं। जबकि 13000 मकान को आंशिक हानि हुई है। सीएम ने कहा कि उन लोगों को पहली किस्त 3 लाख रुपए की सहायता राशि का ऑनलाइन वितरण किया गया है जिनके घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं। इसी तरह अन्य जिलों में भी राहत वितरण कार्यक्रम किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कांगड़ा, हमीरपुर, मंडी, शिमला, बिलासपुर, किन्नर और सिरमौर जिले में भी राहत राशि वितरण की जाएगी।

HP Van Mitra Yojana

आम आदमी राहत वितरण योजना के लिए पात्रता

  • आवेदक हिमाचल प्रदेश राज्य का मूल निवासी होना ज़रूरी है।
  • आम आदमी राहत वितरण योजना का लाभ सिर्फ हिमाचल प्रदेश के मूल निवासी दिया जाएगा।
  • इस योजना के अंतर्गत आपदा से प्रभावित परिवार ही  आवेदन कर सकते हैं।
  • जिनके घर पूरी तरह से टूट गए हैं ऐसे परिवार आम आदमी राहत वितरण योजना के लिए पात्र होंगे।

Aam Aadmi Rahat Vitaran Yojana के लिए ज़रूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पैन कार्ड
  • शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक खाता पासबुक

आम आदमी राहत वितरण योजना 2023 के तहत आवेदन प्रक्रिया

  • इस योजना में आवेदन करने के लिए पहले आपको अपने करीबी राहत कैंप में जाना है।
  • इसके बाद आपको सम्बंधित कर्मचारी से आम आदमी राहत वितरण योजना में आवेदन करने के लिए कहना है।
  • फिर आपको ज़रूरी दस्तावेज़ और जानकारी प्रदान करनी है।
  • इसके बाद आपका आवेदन फॉर्म कर्मचारी द्वारा दर्ज किया जायेगा
  • आवेदन फॉर्म दर्ज करने के बाद आपको एक रसीद दी जाएगी।
  • इस रसीद को आपको भविष्य के लिए सुरक्षित रखना है।
  • इसके बाद आपके आवेदन की जांच की जाएगी।
  • जैसे आपका आवेदन वेरीफाई हो जाता है तो आपको इस योजना का लाभ दिया जाएगा।

Conclusion

दोस्तों हमने आप सभी को Aam Aadmi Rahat Vitaran Yojana से सम्बन्धी सभी महत्पूर्ण जानकारी से आप सभी को अगवत कर दिया है। यदि फिर भी आपको कसी भी तरह की कोई समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो आप कमेंट के ज़रिये से मालूम कर सकते है। आपका एक-एक कमेंट हमारे लिए बहुत मायने रखता है। हम आपकी समस्या का समाधान करने के लिए निरंतर प्रयास करेंगे। हमारी वेबसाइट www.yojanawale.com में आने लिए आपका धन्यवाद, और नई अपडेट के लिए बने रहें।

Leave a Comment